स्वच्छता पखवाड़े के छठे दिन चला नगर को स्वच्छ रखने का अभियान
अध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार समेत नगर पालिका के कई अधिकारी और कर्मचारी हुए शामिल
शीतला तालाब की सफाई में सभी ने किया योगदान, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी
अहिवारा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के छठे दिन आज नगर पालिका परिषद, अहिवारा द्वारा एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसके तहत शीतला तालाब की सफाई की गई। इस अभियान में नगर पालिका के पदाधिकारी और कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
अभियान के दौरान उपस्थित महत्वपूर्ण लोगों में निकाय के अध्यक्ष नटवर लाल ताम्रकार, अनुज साहू, शिब्बू अग्रवाल, अरुण बंजारे, रविशंकर सिंह, विद्यानंद कुशवाहा, लक्ष्मण क्षत्री, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बख्शी, शुभम महतो, हिमांचल शर्मा, प्रकाश, हेमंत साहू, जागृति साहू, आकाश भारती, सूर्यप्रकाश, और अन्य कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल थे।
यह सफाई अभियान नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा था, और तालाब की सफाई में सभी ने अपना योगदान दिया।

More Stories
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
चक्रवात ‘अर्नब’ प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत देने मुख्यमंत्री साय के निर्देश