October 29, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता

भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता

       रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोगों से 1 नवंबर को दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने ‘चलो दिल्ली!’ का नारा देते हुए हाथ से हाथ मिलाकर देश के हालात बदलने का संदेश दिया।

       भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा, “चलो दिल्ली! मिलेंगे हाथ से हाथ, बदलेंगे देश के हालात।” उन्होंने 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली INDIA गठबंधन की रैली में शामिल होने की अपील की।

‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत जुटेंगे विपक्षी दल

       कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के बीच इस रैली को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी मतदाता अधिकारों की सुरक्षा, कथित वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जैसे मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है।

       भूपेश बघेल के इस आह्वान को रैली के लिए जनसमर्थन जुटाने और विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली रैली पर राजनीतिक नजरें टिकी हैं।