उच्च शिक्षा के सुधार के लिए आभार व्यक्त किया
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने शिष्टाचार भेंट की और उनके कार्यकाल के दौरान राज्य में उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देशों, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर उपस्थित कुलपतियों में आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार पात्रा, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला, और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर बलदेव शर्मा शामिल थे।
कुलपतियों ने राज्यपाल द्वारा उच्च शिक्षा के सुधार में दिए गए दिशा-निर्देशों और सहयोग के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के मार्गदर्शन की उम्मीद जताई।

More Stories
राजधानी रॉयल्स पर 4-3 की जीत के बाद चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब
सिर्फ मुकाबला नहीं, आत्मबल की पहचान है जूडो! राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा संदेश
तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त