March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्यों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के सदस्यों ने की मुलाकात

सम्मान और स्वागत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुष्पगुच्छ और शॉल से अभिनंदन

सशक्तिकरण पर जोर: समाज के सशक्तिकरण से मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है, मुख्यमंत्री का संदेश

सामाजिक मुद्दों पर चर्चा: रजक महासंघ ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर की चर्चा

ज्ञापन सौंपा: सदस्यों ने मुख्यमंत्री को सौंपा सामाजिक मांगों से सम्बंधित ज्ञापन

उपस्थित सदस्य: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक समेत कई महत्वपूर्ण सदस्य रहे मौजूद

       रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में राष्ट्रीय रजक महासंघ की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश-भर से आए सदस्यों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय का राष्ट्रीय रजक महासंघ के सदस्यों ने पुष्पगुच्छ व शॉल भेंटकर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उन्होंने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

       मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सशक्तिकरण से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री श्री साय को सदस्यों ने सामाजिक मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी सौंपा। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तथा विधायक श्री धरमलाल कौशिक सहित राष्ट्रीय रजक महासंघ से प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर, सुरेश निर्मलकर, चूड़ामणि निर्मलकर, श्री महेश कुमार कर्ष, श्री दिनेश निर्मलकर, डॉ लेखराम निर्मलकर, दयालुराम निर्मलकर, राकेश रजक, श्री लोकेश रजक सहित प्रदेश भर से आए सदस्य उपस्थित रहे।