नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की। श्री शाह की अध्यक्षता आयोजित बैठक में राज्य में तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नक्सलवाद के उन्मूलन, बस्तर के समग्र विकास और राज्य में सुरक्षा व न्याय तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री श्री विजय शर्मा सहित केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
जहाँ कभी अंधेरा था, वहाँ अब उम्मीद की रोशनी है: नारायणपुर की नई कहानी
अधिवक्ता और न्यायाधीश मिलकर न्याय व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखें: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
नारी शक्ति से बदल रही बस्तर की तस्वीर, आत्मविश्वास और नेतृत्व की नई पहचान