साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतिबद्धता के साथ नई टीम का गठन
वंदना कुमार उपाध्यक्ष, मधु वर्मा कोषाध्यक्ष और प्रो. अजय शुक्ला सह-सचिव नियुक्त
वरिष्ठ सदस्य जिया हैदरी को श्रद्धांजलि, उनके योगदानों को याद किया गया
राज्य सम्मेलन में ‘विभाजनकारी शक्तियों के विरुद्ध प्रतिरोध’ होगा मुख्य विषय
राष्ट्रीय सम्मेलन रांची में प्रस्तावित, लेखकों से एकजुट होने की अपील
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच (जसम) की रायपुर इकाई का पुनर्गठन किया गया है। एक बैठक में कवि और कथाकार आनंद बहादुर को दूसरी बार अध्यक्ष और युवा आलोचक इंद्र कुमार राठौर को सचिव चुना गया। प्रोफेसर अजय शुक्ला सह-सचिव, लेखिका वंदना कुमार उपाध्यक्ष और मधु वर्मा कोषाध्यक्ष बनीं। डॉ. सियाराम शर्मा और राजकुमार सोनी को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक में जसम के वरिष्ठ सदस्य जिया हैदरी को श्रद्धांजलि दी गई और उनके कार्यों को याद किया गया।
भविष्य के आयोजनों पर चर्चा हुई, जिसमें जुलाई में रांची में प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन और मई/जून में छत्तीसगढ़ में राज्य सम्मेलन शामिल है। राज्य सम्मेलन का विषय ‘विभाजनकारी शक्तियों के विरुद्ध प्रतिरोध’ तय किया गया। सभी लेखकों और संस्कृतिकर्मियों से एकजुट होकर फासीवादी और साम्राज्यवादी ताकतों का विरोध करने की अपील की गई।

More Stories
बस्तर से निकलेगी विकास और सुरक्षा की नई दिशा — मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक तय
रिंग रोड-2 पर जल्द दिखेगी रफ्तार, फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज होने की तैयारी
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से निशा पटेल को सुरक्षित मातृत्व में मदद मिली