छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित कॉफी टेबल बुक का हुआ अनावरण
आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त पहल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की स्मृतियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक “सोल ऑफ द सॉयल लाइफ्स रिदम्स इन छत्तीसगढ़” का विमोचन किया। यह पुस्तिका आईएएस, आईपीएस, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की संयुक्त परिकल्पना है।
इस अवसर पर आईएएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती रितु जैन, आईपीएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गौतम, आईएफएस ऑफिसर्स वाइफ एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति साहू सहित तीनों एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
पारदर्शिता पर जोर – सक्षम आंगनबाड़ी योजना में खरीदी नियमों के तहत
रायगढ़ जिला प्रशासन ने 72 घंटे के भीतर अफीम की खेती पर कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का स्वागत किया गया