जनदर्शन में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी समस्याएं, ट्राइसाइकिल भी की वितरित
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किया जा रहा है। जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजनों से प्राथमिकता के आधार पर मुलाकात की और उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और चिकित्सा सहायता की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंद लोगों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। उन्होंने उनके आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल वितरित की, ताकि उन्हें आवागमन में सुविधा मिल सके और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकें।
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं रखीं।

More Stories
26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस
छत्तीसगढ़ के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं हमारे कंटेंट क्रिएटर्स: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ एवं वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न