November 26, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

अहिवारा विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज, ग्राम पंचायत सचिव सत्य विजय देशलहरा ने पेश की दावेदारी की मंशा

अहिवारा विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज, ग्राम पंचायत सचिव सत्य विजय देशलहरा ने पेश की दावेदारी की मंशा

       अहिवारा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। इसी बीच ग्राम पिंडी तराई निवासी सत्य विजय देशलहरा ने विधानसभा चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए राजनीतिक मैदान में उतरने के संकेत दिए हैं। वर्तमान में वे ग्राम पंचायत गिरोला में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ हैं और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे होने की बात कही जा रही है।

       पत्रकारों से चर्चा के दौरान सत्य विजय देशलहरा ने कहा कि यदि पार्टी उन पर भरोसा जताती है और चुनाव लड़ने का अवसर देती है, तो वे पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे और भारी मतों से जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे।

       उन्होंने अपनी पहचान का उल्लेख करते हुए बताया कि वे आसपास के क्षेत्रों में घोड़ा-गाड़ी के नाम से प्रसिद्ध हैं। उनका दावा है कि पाटन, साजा, बेमेतरा और अहिवारा विधानसभा क्षेत्रों में उनकी अच्छी पहचान और जनसंपर्क है।

       सत्य विजय देशलहरा ने बताया कि वे हर साल अपने निजी खर्च से घोड़ा दौड़ और बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन कराते हैं। इन आयोजनों में क्षेत्र के लोगों की भागीदारी रहती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनकी घोड़ा-गाड़ी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है।

       अब देखना होगा कि आगामी चुनाव में पार्टी उन्हें कितना महत्व देती है और उनकी राजनीतिक दावेदारी को किस तरह देखा जाता है।