भिलाई /यूथ सिख सेवा समिति के सदस्यों को आज सुबह हेल्पलाइन नंबर पर कॉल आया कि वेंकटेश्वर टॉकीज के पीछे एक सिख परिवार में पति की मृत्यु राधिका नगर मैं हुई है एंबुलेंस की जरूरत है गाड़ी के माध्यम से मृत शरीर को उनके घर पहुंचाया गया घर पर पत्नी , 4 वर्ष का बेटा और 13 वर्ष की बेटी जो कि किराए के घर पर रहते है मृत्यु का कारण तबियत खराब होना बताई गई इसकी जानकारी तुरंत यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंदरजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह जी को दी उन्होंने तुरंत परिवार की पूरी मदद करने के लिए बोला गया उपाध्यक्ष रंजीत सिंह जी ने लंगर सेवा , गाड़ी की व्यवस्था की और कफ़न ,दफन का पूरा सामान यहां तक कि मृत शरीर के लिए कुर्ता ,पजामा , कसेरा और पगड़ी का कपड़ा समिति की तरफ से किया गया साथ ही साथ मुक्तिधाम तक की सभी सेवा यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के द्वारा की गई अंतिम यात्रा के बाद सुपेला गुरुद्वारा साहिब मैं लंगर सेवा की गई जो भी यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के सहयोग से हुई ।

More Stories
अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए अरुण साव
आईईडी पीड़ितों को कृत्रिम हाथ-पैर उपलब्ध कराए जाएंगे: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रजिस्ट्री के साथ नामांतरण से किसान चंद्रशेखर को मिली राहत