रायपुर गोल्फ का डेस्टिनेशन बनेगा: कपिल देव
रायपुर। छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर श्री कपिल देव ने छत्तीसगढ़ गोल्फ कोर्स की सुविधाओं की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत मजा आया। मुझे उम्मीद नहीं थी कि यहां भी गोल्फ हो सकता है। बहुत ही बढ़िया गोल्फ कोर्स है। व्यवस्थाएं बेहतरीन थी। हम चाहते हैं कि यहां हर साल गोल्फ हो। छत्तीसगढ़ गोल्फ डेस्टिनेशन बन जाए। गोल्फ कोर्स अच्छा है। सराउंडिंग इतनी अच्छी है कि मैं शब्दों में बयान नहीं कर नहीं कर सकता। मैं सभी से चाहूंगा कि वे रायपुर आए और इस खूबसूरत गोल्फ कोर्स का आनंद उठाएं।

More Stories
अहिवारा विधानसभा में चुनावी सरगर्मी तेज, ग्राम पंचायत सचिव सत्य विजय देशलहरा ने पेश की दावेदारी की मंशा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं
26 नवंबर को प्रदेशभर में मनाया जाएगा संविधान दिवस