एक वर्ष की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर होगा फोकस
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। इस विशेष संदेश का प्रसारण क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर किया जाएगा। संदेश का प्रसारण समय अपराह्न 4 बजे और रात्रि 8 बजे निर्धारित किया गया है। इस संदेश में मुख्यमंत्री राज्य की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर जनता को संबोधित करेंगे।

More Stories
विकास को बड़ा बढ़ावा: वीबी-जीरामजी के तहत 375 प्रकार के कार्यों को मिली अनुमति
रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय बना नागरिक सुविधा का मॉडल
आपदा बनी नहीं विकास की राह का रोड़ा