November 10, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

राज्यपाल से सूचना आयोग के पदाधिकारियों की मुलाकात, सौजन्य भेंट में हुई चर्चा

राज्यपाल से सूचना आयोग के पदाधिकारियों की मुलाकात, सौजन्य भेंट में हुई चर्चा

       रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी तथा शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल डेका को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए हैं।