नई दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने घोषणा की कि वह अपने विभिन्न मॉडल वाहनों की कीमतों में एक जनवरी 2025 से 25,000 रुपये तक की वृद्धि करेगी। कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की लागत में वृद्धि, प्रतिकूल विनिमय दर और लॉजिस्टिक्स लागत में वृद्धि के कारण मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। इस निर्णय के साथ कंपनी ने यह सुनिश्चित किया कि मूल्य वृद्धि सभी मॉडलों पर लागू होगी और इसकी सीमा 25000 रुपये तक होगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह निर्णय कहा कि एक मूल्य समायोजन के जरिये वहन करना अनिवार्य हो गया है, क्योंकि कंपनी ने हमेशा ग्राहकों पर कम प्रभाव डालने का प्रयास किया है। वर्तमान में एचएमआईएल की विभिन्न वाहन श्रृंखला की कीमत 5.92 से 46.05 लाख रुपये के बीच है। उन्होंने बताया कि यह मूल्य वृद्धि 2025 के सभी मॉडलों पर प्रभावित होगी।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान