मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम सिरकीनारा स्थित स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी उनके साथ उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री के आगमन पर राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार, पूर्व मंत्री सत्यानंद राठिया, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

More Stories
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
दीपावली पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, ड्यूटी पर तैनात जवानों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां