दुर्ग। जिले के प्रगतिशील कृषक के रूप में अपने पहचान बनाकर पुरस्कृत होेने वाले कृषक श्री धनेन्द्र कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आय अर्जित कर रबी फसल की तैयारी में लग गया है। धान की उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती कर प्रति हेक्टेयर अधिक उत्पादन लेेने वाले जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम घोंठा निवासी कृषक श्री धनेश पटेल पहले अपने 1.01 हेक्टेयर रकबा के कृषि भूमि में 48 क्विंटल धान की पैदावारी ले रहे थे। इसमें उसे एक लाख 25 हजार रूपए तक की आमदनी हुई थी। इस बार कतार बोनी और रोपाई पद्धति से धान की बोनी से उत्पादन में बढ़ोत्तरी हुई है। इस साल उन्होंने 52.40 क्विंटल धान की पैदावारी के साथ एक लाख 62 हजार 440 रूपए की आय अर्जित किया है। साथ ही साढे़ 33 हजार अतिरिक्त आमदनी अर्जित की है। कृषक श्री धनेश ने बताया कि सरकार की कृषक उन्नति योजना अंतर्गत प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए की दर से खरीदी ने अतिरिक्त आमदनी के लिए प्रभावित किया है। समर्थन मूल्य में धान बिक्री पश्चात् प्राप्त आमदनी से घर की माली हालत में सुधार के साथ ही अब रबी फसल की खेती के लिए उन्नत बीज, खाद एवं दवाई की व्यवस्था कर रहे हैं। किसानों की हित में सरकार की योजना का प्रगतिशील कृषक श्री धनेश पटेल ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री जी को तहेदिल से धन्यवाद ज्ञापित किया है।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान