राज्यपाल श्री रमेन डेका आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की चर्चा की। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। बैठक में राज्यपाल श्री डेका ने जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आमजनों को जल संरक्षण की दिशा में जोड़ने एवं उन्हें जागरूक करने संबंधी तैयार किए गए लघु फिल्म को राज्यपाल श्री डेका के समक्ष प्रस्तुत किया गया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि जिले में जल एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, इसके लिए पूरा जिला प्रशासन बधाई के पात्र हैं।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान