भिलाई /आरोपी के हौसला कितने बुलंद है की अब उनके मन से पुलिस का भय समाप्त हो गया है, लूट पाट की घटना के साथ जान लेवा हमला से भी पीछे नहीं हट रहे है गुरुवार की रात को इस तरह की घटना घटी है छावनी पुलिस थाना से कुछ कदम की दूरी पर स्थित कैम्प 2 मछली मार्केट गणेश मंदिर के सामने रात्रि 9:30 बजे के करीब वाहन से जा रहे राधेश्याम माझी एवं सुरेश को रोककर वाहन छीनने के साथ रुपए की लूटमार की गई एवं आपत्ति करने पर जान से मारने के लिए सर पर फरसा चलाया गया । लहूलुहान अवस्था में पुलिस थाना में शिकायत की गई है तथा सामाजिक कार्यकर्ता एवं कल्याण सेवा जन जागृति संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सुमन शील द्वारा इस घटना की कड़ी निंदा व्यक्त की है तथा 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग लिखित शिकायत देकर की गई है अन्यथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है ।

More Stories
युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में मील का पत्थर: टंक राम वर्मा
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय