“छत्तीसगढ़ के विकास में निभाएं अहम भूमिका,” मुख्यमंत्री का संदेश
चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी और निष्ठा से सेवा करने की अपील
युवाओं के कंधों पर विकास की जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 के सफल उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के कंधों पर छत्तीसगढ़ के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि चयनित अभ्यर्थी शासकीय सेवाओं में शामिल होकर ईमानदारी और निष्ठा से प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पूरी लगन और समर्पण के साथ कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

More Stories
डिजिटल सुशासन की नई छलांग—व्हाट्सएप पर मिलेंगे बी-1, खसरा और भूमि दस्तावेज
जहां सड़कें थमीं, वहां ट्रैक्टर बना सहारा—दुर्गम गांवों तक पहुंचा तीन माह का राशन
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी: अरुण साव