अहिवारा। नगर पालिका अहिवारा में पालिका अध्यक्ष के द्वारा 23 नवंबर मितानिन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से पालिका अध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार सभापति अनुज साहू सहित पालिका के समस्त मितानिन बहनों ने बालिका अध्यक्ष के निवास पर पहुंचे। मितानिन बहनों ने अपनी कार्यों को साझा किया पालिका अध्यक्ष ने मितानिन दिवस पर सभी बहनों को बधाई दी और सह सम्मान सभी का शाल श्रीफल से सम्मान किया। एवं अपने उद्बोधन में मितानिन बहनों से कहा कि हम आपके साथ हैं हर संभव आपको मदद किया जाएगा।

More Stories
विख्यात लेखक डॉ. यतीन्द्र मिश्र ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत SPMU का वॉक-इन-इंटरव्यू स्थगित
मंत्री रामविचार नेताम और कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस