नंदिनी अहिवारा। छ,ग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान दिवस मनाया गया इसी अनुक्रम में परियोजना स्तरीय कार्यक्रम नंदिनी शासकीय कल्याण कॉलेज परिसर के सभागृह में मनाया गया जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमनलाल कोसेवाडा एवं अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अहिवारा अध्यक्ष नटवर ताम्रकार एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष रवि शंकर सिंह थे सम्मान समारोह में विधायक महोदय द्वारा अपने विचार प्रकट किया उन्होंने सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा ये जमीनी स्तर पर हर पल समर्पित भाव से कार्य करती है बच्चों की शिक्षा और उनके लालन-पालन तक की जवाबदारी उनके अंदर रहती है वास्तव में वे बच्चों को मां की तरह देख-रेख करती है इनके ममत्व और संवेदनशीलता से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है यह कुपोषण को मिटाने के लिए योद्धा की तरह काम करती है
परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर ने विधायक महोदय को बाल विकास ऑफिस में भवन ट्यूबवेल और आहता ना होने के संबंध में अवगत कराया, विधायक महोदय ने तत्काल घोषणा कर दी कि जल्द से जल्द यह कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा पैसों की किसी प्रकार की कमी नहीं है इस सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे पार्वती ढीढी मिनीमाता से सम्मानित,जनभागीदारी अध्यक्ष अभिषेक सिंह, कॉलेज प्रिंसिपल श्रीमती गुप्ता, परियोजना अधिकारी रंजना ठाकुर, सुपरवाइजर विद्या ताम्रकार, सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन कमलेश वर्मा कोषाध्यक्ष द्वारा किया गया

More Stories
नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को
सुरक्षा की नई पहल—टू-व्हीलर पर हर सवारी के लिए हेलमेट जरूरी
“बादाम कांड” में जांच के आदेश, नए खुलासे सामने आए