गुरुग्राम। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जेकबपुरा में नवनियुक्त गाइड डी ओ सी गुरुग्राम मीनाक्षी ने 40 गर्ल्स गाइड की टीम का सफलतापूर्वक गठन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणवा ने इस कार्य के लिए उन्हें बधाई दी। वन महोत्सव के कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणवा की अगवाई में गर्ल्स गाइड को लेकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल नंबर 2 (नजदीक मस्जिद सदर बाजार ) गुरुग्राम में 50 पौधों का रोपण किया गया जिसमें नीम ,पीपल , आंवला,जामुन, आदि शामिल थे।इस अवसर पर गाइड टीम के साथ सुनीता फाइन आर्ट्स , राजकीय प्राथमिक पाठशाला के स्टाफ सदस्य स्नेह , सुमन , सीमा , निधि ने अपना सहयोग दिया।प्राथमिक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने भी उसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार कणवा ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

More Stories
भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता
राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: सरदार पटेल का अखंड और मजबूत भारत का संकल्प
जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और होम-स्टे से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर