मुंबई। देश के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने लोकसभा चुनाव का जिक्र कर कहा,ये पूरी लड़ाई पैसा और पावर के खिलाफ थी। कई उदाहरण हैं, जब देखा गया कि उनकी संस्थाएं विपक्षी दलों के खिलाफ काम करती है। कांग्रेस के बैंक अकाउंट तक सीज किए गए।
उन्होंने कहा, हम बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेनेजुएला के बारे में शिकायत करते हैं, लेकिन विपक्ष के सामने खड़ी की जा रही मुश्किलों के खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं होता। हमारा लक्ष्य था कि अगर हम बीजेपी को बहुमत तक पहुंचने से रोकते हैं, तब हमारी सफलता होगी और कांग्रेस ने अपने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
चिदंबरम ने कहा,तमिलनाडु या केरल के नतीजों को देखकर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ। कुछ हद तक कर्नाटक और तेलंगाना में गिरावट देखकर अचंभा जरूर हुआ। लेकिन हिंदी पट्टी में कांग्रेस की सफलता से देखकर जरूर आश्चर्य हुआ। चिदंबरम ने कहा, संविधान खतरे में है। मैंने 100 से ज्यादा गांवों में जाकर इसका प्रचार किया। आपको लगता है कि सिर्फ शहर के लोगों को ही इस बात की चिंता होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। गांवों में भी मैंने बताया कि संविधान खतरे में है।

More Stories
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
चक्रवात ‘अर्नब’ प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत देने मुख्यमंत्री साय के निर्देश