ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में होंगे शामिल
ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का करेंगे निरीक्षण
रायपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल 28 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे रायपुर एयर पोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेगे। सुबह 11.10 बजे पीटीएस हेलीपेड से वाहन द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सुबह 11.20 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू), जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करेंगे एवं फिकल स्लज मशीन का शुभारंभ करेंगे तथा कचरा संग्रहण के लिए ट्रायसाईकल प्रदान करेंगे।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल दोपहर 12.45 बजे ग्राम बरगा से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1.10 बजे ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण करेंगे एवं स्वच्छता दीदीयों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1.25 बजे ग्राम अमलीडीह से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेगे। दोपहर 2.30 बजे से 2.45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल दोपहर 3 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

More Stories
भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता
राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: सरदार पटेल का अखंड और मजबूत भारत का संकल्प
जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और होम-स्टे से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर