सचिव श्रीमती आर संगीता ने अधिकारियों को दिया निर्देश: निर्धारित मूल्य से अधिक मदिरा विक्रय पर लगेगी रोक
मदिरा दुकानदारों के लिए वर्दी अनिवार्य, हर महीने होगा ऑडिट
दुर्ग। राज्य शासन के आबकारी विभाग की सचिव, छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती आर संगीता कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में आबकारी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से मदिरा दुकानों में संलग्न सेल्स मेन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले की सभी दुकानों का निरीक्षण करें और ध्यान रखे कि किसी भी दुकान में निर्धारित कीमत से ज्यादा कीमत पर मदिरा विक्रय ना किया जाए। साथ ही मदिरा दुकानदार को वर्दी में रहने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी को हर महीने दुकानों का ऑडिट करने को कहा। सेटअप के संदर्भ में उन्होंने आश्वासन दिया कि विभागीय पदोन्नति एवं रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही शीघ्र ही किया जाएगा। बैठक में प्रबंध संचालक श्री श्याम धावरे, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला, सहायक कलेक्टर श्री एम.भार्गव, आबकारी अधिकारी श्री राजेश जायसवाल सहित आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
बिना परीक्षा विद्यार्थियों को पास करने और विषय शिक्षकों की कमी पर शिक्षा मंत्री से सवाल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक होंगे सांस्कृतिक आयोजन
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी