निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, प्रशासनिक व्यवस्था की समीक्षा
निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने कांट्रेक्टर को दिए निर्देश
दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त एवं हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति श्री सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज नगर के पोटिया वार्ड में विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन के मैप का अवलोकन किया और कांट्रेक्टर को भवन निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री भूपेंद्र कुलदीप ने निर्माणाधीन भवन में प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर एसडीएम श्री एच.एस. मिरी, तहसीलदार श्री पी.आर. सलाम, विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
जब हुनर को मंच और अनुभव को अवसर मिलता है, तब बदलता है भविष्य
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
हरियाली से गोल्फ तक—छत्तीसगढ़ रच रहा खेल पर्यटन की नई कहानी