June 27, 2025

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

पत्थलगांव को नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी

पत्थलगांव को नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार पत्थलगांव नगर पंचायत से नगर पालिका बनने की प्रक्रिया शुरू

       जशपुरनगर। नगर पंचायत पत्थलगांव को नगर पालिका गठित करने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित हुई है। इसी के साथ पत्थलगांव को नगर पालिका बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विदित हो की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ग्राम किलकिला में आयोजित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि 14 अगस्त 2024 के दिन पत्थलगांव को नगर पंचायत से नगरपालिका बनाने की घोषणा की थी।

       जारी अधिसूचना के तहत 21 दिनों तक दावा-आपत्ति मंागी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत पत्थलगांव की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमा होगी। अधिसूचना जारी होने की सूचना मिलते ही पत्थलगांव में उत्साह का महौल है। लोगों ने मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी घोषणा को अमल में लाने के लिए धन्यवाद दिया है।