मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के सचिव की उपस्थिति में शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका की उपस्थिति में आज राजभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी भी उपस्थित रहे।
समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता
राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: सरदार पटेल का अखंड और मजबूत भारत का संकल्प
जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और होम-स्टे से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर