राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में आत्मीय स्वागत
हेलीपैड पर भव्य स्वागत: केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
दीक्षांत समारोह में शिरकत: राज्यपाल और मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में लेंगे भाग
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपैड बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे है।
हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी. एन वाजपेयी,आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

More Stories
बिना परीक्षा विद्यार्थियों को पास करने और विषय शिक्षकों की कमी पर शिक्षा मंत्री से सवाल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक होंगे सांस्कृतिक आयोजन
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी