प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा और विहिप कार्यकर्ताओं के आचरण को बताया अस्वीकार्य; दोषियों पर कार्यवाही की मांग, नहीं तो विरोध में उठाएंगे सख्त कदम
पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर अभद्रता अस्वीकार्य
भाजपा के नेता भी इसी प्रकार के प्रतिरोध के लिये तैयार रहे
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोक कर उनके सुरक्षा कर्मियो के साथ विहिप और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा की गयी अभद्रता की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े हुये कार्यकर्ताओं का यह आचरण सवर्था अस्वीकार्य है। विपक्ष के प्रमुख नेता जिन्हें उच्च सुरक्षा प्राप्त है उनके काफिले को रोककर अभद्रता करने का दुस्साहस भाजपा को भारी पड़ेगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस मामले में सरकार और भारतीय जनता पार्टी तथा संघ नेतृत्व स्पष्टीकरण जारी करे तथा दोषी कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करे। अन्यथा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा नेताओं के कार्यक्रमों का भी विरोध किया जायेगा। सरकार यह न भूले की केंद्रीय गृहमंत्री छत्तीसगढ़ में ही है। यदि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ हुई अभद्रता का जवाब कांग्रेस भी उन्हीं की भाषा में देने पर आ जायेगी तो राज्य सरकार की बड़ी फजीहत होगी।

More Stories
सरगुजा संभाग में सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती
हरियाली से गोल्फ तक—छत्तीसगढ़ रच रहा खेल पर्यटन की नई कहानी
पीएम आवास योजना पर भूपेश बघेल और विजय शर्मा के बीच बहस