सांसद विजय बघेल और बीएसपी के प्रबंध निदेशक अनिर्बन दास गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने किया सम्मान
दुर्ग। राज्यपाल श्री रमेन डेका के भिलाई प्रवास के दौरान आज भिलाई निवास में वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री विजय बघेल, भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रबंध निदेशक श्री अनिर्बन दास गुप्ता, प्रबंध निदेशक मानव संसाधन श्री पवन कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। भिलाई निवास पहुँचने पर अधिकारियों ने राज्यपाल श्री डेका का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

More Stories
अंबिकापुर की सड़क की वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
सड़क, स्कूल और गोठान की स्थिति को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
श्रुति फाउंडेशन छत्तीसगढ़ एक बार फिर हुआ सम्मानित