दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार और सहायक आयुक्त श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा विक्रय पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
13 अगस्त को प्रातःकाल की गश्त के दौरान, आरोपी अंजू ढीमर, जो कि इंदिरापारा महामाया चौक रोड भिलाई 03 पुरानी भिलाई निवासी हैं, के कब्जे से एक जुट की बोरी में 96 नग पाव देशी मसाला जप्त किया गया। इस मामले में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक श्री प्रियंक ठाकुर, श्रीमती अनामिका टोप्पो, और आबकारी आरक्षक श्री देवप्रसाद पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ—विष्णु भैया संग विकास की बात
राखी के पर्व पर महतारी वंदन से बहनों को मिला आर्थिक संबल