किलकिला शिव मंदिर में पूजा के दौरान मुख्य पुजारी से आशीर्वाद प्राप्त किया, मंत्री और अधिकारियों की उपस्थिति
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पत्थलगांव तहसील के ग्राम किलकिला में स्थित शिव मंदिर की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने किलकिला धाम के मुख्य पुजारी श्री श्री 1008 स्वामी कपिलदास जी महाराज से आशीर्वाद भी ग्रहण किया। मुख्य पुजारी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आशीर्वाद स्वरूप शाल और श्रीफल भेंट किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्रीमती गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कमिश्नर श्री जी. आर. चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह भी मौजूद रहे।
ग्राम किलकिला में किलकिला धाम के नाम से पूरा परिसर बना हुआ है। ऐसी मान्यता है की किलकिला धाम में स्थित शिव मंदिर में स्थापित भगवान शिव की मूर्ति स्वयंभू प्रकट हुई थी। दूर-दूर से लोग यहां पर दर्शन के लिए आते हैं। सावन के महीने में यहां पर भक्तों की काफी भीड़ रहती है।

More Stories
शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
विशेष लेख: सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी