हाथ धोने की विधि, ओआरएस बनाने के तरीके और बरसाती बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए
दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग के एमसीएच बिल्डिंग के शिशु रोग विभाग ओपीडी में 29 जुलाई 2024 को विश्व ओआरएस दिवस के उपलक्ष्य पर वहां उपस्थित सभी जनसमूह, नर्सिंग स्टॉफ व मितानिन के समक्ष स्वास्थ्यगत कार्यक्रम आयोजन किया गया। इसमें सभी को हाथ धेाने का तरीका, ओआरएस बनाने की विधि, बरसात के मौसम में दस्त, पीलिया, डेंगू, मलेरिया आदि रोगों से बचने के उपाय बताये गये। साथ ही दस्त रोग के ईलाज में जिंक की गोली लेने के महत्व बताया गया। कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. हेमंत साहू के मागदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु रोग विभाग प्रमुख व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. मल्होत्रा व डॉ. सीमा जैन, डॉ. समीत प्रसाद, डॉ. किरण, डॉ. गरिमा, डॉ. गोवर्धन, डॉ. सुनीता व नर्सिंग स्टॉफ शामिल थे।

More Stories
भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता
राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: सरदार पटेल का अखंड और मजबूत भारत का संकल्प
जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और होम-स्टे से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर