रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के वायरल वीडियो पर तंज कसते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नौकरी दे नहीं सकते तो वादा क्यों करते हो? वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मिलने आए युवाओं से कहा कि सरकारी नौकरी नहीं है जबकि प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में पद रिक्त है। भाजपा सरकार को प्रदेश के सरकारी विभागों में रिक्त पदों की संख्या सार्वजनिक करनी चाहिए और एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए ताकि युवाओं के बीच सच्चाई सामने आए और जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती का वादा किया था। अब भाजपा की सरकार युवाओं के वादों को पूरा करने में असमर्थ नजर आ रही है भाजपा सरकार के नियत में खोट है।
धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। सच्चाई यह है सरकारी पद तो रिक्त हैं, लेकिन यह सरकार नौकरी देने के लायक नहीं है। एक बार फिर युवाओं के साथ धोखा भाजपा कर रही है। भाजपा पहले भी दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा कर देश भर के युवाओं से धोखा कर चुकी है। अब प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है।

More Stories
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
चक्रवात ‘अर्नब’ प्रभावित किसानों को शीघ्र राहत देने मुख्यमंत्री साय के निर्देश