रानी दुर्गावती के शौर्य और साहस को किया सलाम
मातृभूमि की रक्षा के लिए अद्वितीय बलिदान की सराहना
रानी दुर्गावती का साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करेगा
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस 24 जून पर उन्हें नमन किया है। श्री साय नेे कहा है कि रानी दुर्गावती भारत की उन वीरांगनाओं में से एक हैं, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। उन्होंने अपने शौर्य और साहस से वीरता की एक नई इबारत लिखी। उनका साहस और बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई
बिना परीक्षा विद्यार्थियों को पास करने और विषय शिक्षकों की कमी पर शिक्षा मंत्री से सवाल
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का आगाज 1 नवंबर से, तीन दिनों तक होंगे सांस्कृतिक आयोजन