पंडित प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने दो लाख श्रद्धालुओं से यातायात नियमों के पालन की अपील की
दुर्ग। अम्लेश्वर दुर्ग में शिव महापुराण कथा के आखिरी दिन पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी महाराज ने लगभग दो लाख श्रद्धालुओं को दुर्ग पुलिस के यातायात जागरूकता कार्यक्रम “फॉलो गुड हैबिट 21 डे चैलेंज” के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
दुर्ग पुलिस ने कथा स्थल पर यातायात जागरूकता संबंधी पॉम्प्लेट वितरित किए और अभियान के तहत लोगों को 21 दिन तक लगातार हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने की सलाह दी। इस पहल के माध्यम से, पुलिस ने बताया कि 21 दिन तक यह आदत अपनाने से यह आपकी अच्छी आदतों में शामिल हो जाएगी और बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर असुरक्षित महसूस करेंगे। लगभग 1000 लोगों ने इस अभियान में शामिल होकर हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की आदत को अपनाया।

More Stories
भूपेश बघेल का आह्वान, 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता
राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष लेख: सरदार पटेल का अखंड और मजबूत भारत का संकल्प
जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन और होम-स्टे से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर