जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण के माध्यम से ग्रामीणों को किया गया प्रेरित
वर्षा जल संग्रहण और भूमिगत पुनर्भरण तकनीक की जानकारी दी गई
रंगोली और चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने दिया जल संरक्षण का संदेश
ग्राम पंचायत हसदा, धमधा ब्लॉक, दुर्ग में कैच द रेन कैंपेन 2024 के अंतर्गत जन जागरूकता अभियान एवं रैली का आयोजन
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैच द रेन कैंपेन 2024 नारी शक्ति से जल शक्ति के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसदा, ब्लॉक धमधा जिला दुर्ग में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई एवं रैली निकालकर जल संरक्षण की जानकारी दी गई।
ग्राम पंचायत में वर्षा जल का संग्रहण के लिए सभी क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया कि बारिश के पानी को इकट्ठा करना बहुत ही असरदार और पारंपरिक तकनीक है। ग्रामों में सोक पीट, छोटे तालाबों, भूमिगत टैंकों व डबरी का निर्माण किये जाने कहा गया। भूमिगत पुनर्भरण तकनीक जल संग्रहण का एक नया तरीका है। इसके लिए मानसून जल को गड्ढा खोदकर एकत्र करने कहा गया। वर्षा जल के साथ ही अनुपयोगी जल भी तालाब में एकत्र हो जाता है, यह जल पूरे गांव के पशुओं आदि के काम में आ जाता है। घर की छत पर वर्षा जल एकत्र करने के लिए रैन वाटर हार्वेसिंग जल संरक्षण किया जाने हेतु कहा। बोरवेल स्थापित हो जाने से भूमिगत जल स्तर कमी ना हो इसके लिए कई बोरवेल सोकपीठ निर्माण जा रहे है। साथ ही कच्ची नाली, डबरी, तालाब, अमृत सरोवर सोक पीठ का निर्माण भी किया जा रहा है।
हसदा ग्राम में कैच द रेन कैंपेन के तहत रंगोली, चित्रकला व रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत से एपीओ अरदीप, जनपद पंचायत पीओ, तकनीकी सहायक, सचिव, अन्य अधिकारी, पंच श्रीमती रूखमणी, पंच श्रीमती पूर्णिमा साहू, पंच शेलेंद्री पटेल, टीचर लुकेश साहू एवं शासकीय स्कूल के बच्चें उपस्थित रहें।

More Stories
डिजिटल ठगी पर सख्ती – सरकार का WhatsApp को आदेश, ‘अरेस्ट स्कैम’ पर लगेगी लगाम
मुख्यमंत्री ने सफल विधानसभा बजट सत्र के लिए सभी सदस्यों और अधिकारियों को धन्यवाद दिया
डबल इंजन सरकार का बड़ा दावा: नक्सलवाद पर काबू, विकास को मिली रफ्तार