September 17, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन

तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन

तीजहरिन उत्सव 2026: परंपरा, संगीत और सखियों के संग सजेगा तीन दिवसीय तीज उत्सव

रायपुर। इस बार तीज का पर्व महिलाओं के लिए सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि परंपरा, संस्कृति, मनोरंजन और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के साथ इसे खास अंदाज में मनाने की तैयारी है। ‘तीजहरिन उत्सव 2026’ का आयोजन 13 से 15 सितंबर तक हर्षपुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर, रायपुर में किया जाएगा।

तीन दिवसीय इस उत्सव में महिलाओं को अपनी सखियों और परिवार के साथ तीज की परंपराओं और खूबसूरत पलों को सेलिब्रेट करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में मेहंदी की रौनक, छत्तीसगढ़ी लोक संगीत एवं कराओके के साथ पारंपरिक खेल और तंबोला जैसी मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

उत्सव में धार्मिक परंपराओं को भी विशेष स्थान दिया गया है। यहां तीज पूजा और व्रत कथा का आयोजन होगा। वहीं सजे-धजे झूले तीज के पारंपरिक उत्साह को और बढ़ाएंगे। प्रतिभागियों के लिए स्वादिष्ट पारंपरिक एवं फलाहारी व्यंजनों की भी व्यवस्था रहेगी।

आयोजकों ने उत्सव में मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य का भी ध्यान रखा है। कार्यक्रम स्थल पर योग एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा ब्यूटी एवं पार्लर सेवाओं की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बच्चों के लिए भी अलग से मनोरंजक गतिविधियां रखी गई हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य उत्सव का आनंद ले सकें।

आयोजकों के अनुसार प्रकृति की गोद में आयोजित यह तीज उत्सव महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने के साथ ही परिवार और सखियों के साथ समय बिताने का अवसर देगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, पारंपरिक तीज रीति-रिवाज और आधुनिक मनोरंजन का संगम देखने को मिलेगा।

13 से 15 सितंबर 2026, हर्षपुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर, रायपुर में आयोजित होने वाले ‘तीजहरिन उत्सव 2026’ को लेकर आयोजकों ने इसे तीज के पारंपरिक रंग और उत्सवी माहौल को एक साथ अनुभव करने वाला आयोजन बताया है।