अहिवारा, दुर्ग। जिला दुर्ग तहसील धमधा के अंतर्गत अहिवारा मे धान की खरीदी राज्य शासन के दिशा निर्देश अनुसार सुचारु रूप से किया जा रहा है अभी तक सोसायटी मे 351 किसानो के द्वारा 19948.00 क्विंटल धान का विक्रय किया गया एवं धान उठाव 8600 क्विंटल हो गया किसानों को ऋण वितरण 5 करोड़ 25 लाख किया गया था जिसमें लगभग ऋण वसूली 1 करोड़ 35 लाख हुआ है । समिति मे धान बेचने आये किसानों से समिति के प्राधिकृत अधिकारी श्री उमेश कुमार बंजारे ने चर्चा कर किसानो के समस्या के बारे मे जानकारी ली जिस पर किसानो बताया उन्हे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है प्राधिकृत द्वारा किसानो को प्रति किसान तीन टोकन की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर समिति प्रबंधक देवेन्द्र कुमार साहू, भुनेश्वर प्रसाद मिश्रा गुलशन साहू एव कृषक गण योगेश जैन ,गजपाल , ईश्वर दास , प्रेमलाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
वरिष्ठ पत्रकार, छत्तीसगढ़ टाइम्स के स्टेट हेड एवं प्रदीप गोयल (समाचार लोक) की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ
प्रदेश स्तरीय पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक संपन्न, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नारायण घृतलहरे हुए शामिल
स्टेशन मरोदा में गोंडवाना समाज का पारिवारिक मिलन सम्पन्न