अहिवारा। दिनांक 28/11/2025 की रात लगभग 08:00 बजे से सुबह 05:00 बजे के बीच रेलवे फाटक, अहिवारा के पास सड़क किनारे खड़ी एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG07CQ9813) चोरी हो गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने तीन संदिग्धों —
-
विशाल निषाद (22 वर्ष), निवासी सुभाष चौक, केम्प-1 भिलाई, थाना वैषाली नगर
-
सदानंद चेलक (24 वर्ष), निवासी रामनगर, आज़ाद चौक वार्ड 18, भिलाई
-
निखिल साहू (19 वर्ष), निवासी विनोबा नगर वार्ड 3, भिलाई, चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला
को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

More Stories
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने रेलवे ओवरब्रिज एवं रेलवे अंडरब्रिज कार्यों की समीक्षा की
सतत विकास से समृद्ध बस्तर तक—एसडीजी 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ बनेंगे विकसित छत्तीसगढ़ की नई ताकत
राजस्व सुधारों की नई इबारत लिखता छत्तीसगढ़: ‘ऑटो म्यूटेशन’ और ‘ऑटो डायवर्सन’ से जमीन संबंधी सेवाओं में ऐतिहासिक बदलाव