August 24, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

अहिवारा में 30 उपवास तप महोत्सव का आयोजन, जैन मुनियों के होंगे प्रवचन

अहिवारा में 30 उपवास तप महोत्सव का आयोजन, जैन मुनियों के होंगे प्रवचन

       अहिवारा। नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्रमांक-3 स्थित मंगल भवन में मंगलवार, 25 अगस्त को जैन समाज द्वारा तप महोत्सव एवं 30 उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जैन मुनियों के सानिध्य में विशेष प्रवचन भी होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

       कार्यक्रम में 30 उपवास की तपस्या पूर्ण करने वाले संतोष बाफना का विशेष सम्मान और अभिनंदन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में उनके पुत्र रौनक बाफना एवं पुत्रवधू श्रीमती शिखा बाफना की भी विशेष उपस्थिति रहेगी।

       आयोजन से जुड़े परिवारजनों धर्मचंद बाफना, संतोष बाफना, जितेंद्र कुमार बाफना, महेंद्र कुमार बाफना एवं रमेश बाफना की सहभागिता में यह धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होगा। आयोजन को लेकर जैन समाज और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

       30 उपवास की तपस्या जैन धर्म में कठिन आध्यात्मिक साधना मानी जाती है। लगातार उपवास के माध्यम से आत्मसंयम, तप और आध्यात्मिक शुद्धि का संदेश दिया जाता है। ऐसे में संतोष बाफना द्वारा पूर्ण की गई यह तपस्या श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का विषय बनी हुई है।

       कार्यक्रम के दौरान जैन मुनियों के प्रवचन के माध्यम से अहिंसा, संयम, त्याग और आत्मशुद्धि का संदेश दिया जाएगा। आयोजन का मुख्य भाव “जीओ और जीने दो” के सिद्धांत के साथ समाज में प्रेम, करुणा और सद्भावना का संदेश फैलाना है।

       आयोजकों ने अहिवारा के सभी नगरवासियों और धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर तपस्वी का उत्साहवर्धन करने और जैन मुनियों के प्रवचन का लाभ लेने की अपील की है।