July 30, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

अकलोरडीह चौक का सड़क किनारे गड्ढा बना मुसीबत, हादसों का बढ़ा खतरा

अकलोरडीह चौक का सड़क किनारे गड्ढा बना मुसीबत, हादसों का बढ़ा खतरा

       अकलोरडीह। भिलाई 3 क्षेत्र में अकलोरडीह चौंक, वार्ड 3 न्यू पानी टंकी के सामने, सड़क के किनारे पाईप लाईन बिछाने के लिए गड्ढा खोदा गया था।खोदे हुए गड्ढे के कारण जान माल का खतरा बना रहता है। गड्ढे में पानी भरा रहने से कई लोग दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके है।ध्यानाकर्षण के बाद भी जिम्मेदार कुम्भकरणी नींद में सोए पड़े हैं।

       इस सड़क मार्ग से बड़ी ट्रेलर, ट्रक, स्कूल की बसें एवं अन्य वाहनों का लगातार आना जाना लगा रहता है। अकलोरडीह गाँव से कर्मचारी, मजदूर आदि फैक्ट्रियों में काम करने के लिए सैकड़ों की संख्या में इसी सड़क मार्ग से आते-जाते हैं। सड़क किनारे लम्बें चौड़े गड्ढे में राहगीर उसमें गिर सकते हैं।

       जून महीने में अकलोरडीह चौंक, राम राम धर्म काँटा के सामने सीमेंट वाली सड़क को जेसीबी मशीन से तोड़कर, गहरा कर, उसमें पानी की पाईप लाईन को बिछाया गया था। ठेकेदार की लापरवाही के कारण उस गहरे नालीनुमा गड्ढे में गिरने से दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है। आनन फानन में, खोदे गये गड्ढे में, मुरम डालकर उसे बराबर कर छोड़ दिया गया था।वही दोबारा फिर से नाली नुमा गड्ढे में तब्दील हो गया है और जिसमे गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके है।उस क्षेत्र के निवासियों साहित शिव सेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने शिकायती पत्र देकर जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।