दुर्ग। इंडियन जर्नलिस्ट फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश की मासिक बैठक रविवार 21 जून 2026 को इंडियन कॉफी हाउस, दुर्ग में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान तथा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अश्विनी श्रीवास्तव ने फेडरेशन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक प्रयासों और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है।
इस अवसर पर संगठन में नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई। श्री मुकेश वर्मा एवं श्री कुंवर सिंह चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद दोनों पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा सदस्यता विस्तार के लिए कार्य करेंगे।
बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए। सभी ने पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दिलीप शर्मा, अनिल मिश्रा, कृष्ण मालवीय, गुरमीत मेहरा, नवनीत मिश्रा, यदुनंदन मिश्रा, सुरेश गुप्ता, कुंवर सिंह चौहान, ईश्वर वाले, मुकेश वर्मा, वर्षा राजपूत, मनोज देवांगन, ऐश्वर्या सिंह, सोहन चिश्ती सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

More Stories
योग के साथ स्वास्थ्य का उत्सव, श्रीराम हाइट सोसाइटी में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान तेज
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल की महक पहुंची रायपुर, महिलाओं की मेहनत को मिला सम्मान