भिलाई। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को श्रीराम हाइट सोसाइटी,कैलाश नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सम्पूर्ण योग सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के अनुभवी योग प्रशिक्षक संजय कुमार डुमरे एवं श्रीमती अनिता डुमरे द्वारा संपन्न कराया गया। इस दौरान संजय कुमार डुमरे द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस एवम संपूर्ण योग, प्राणायाम, ध्यान आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। साथ ही योग से होने वाले लाभ एवम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का भारतीय समाज मे महत्व पर प्रकाश डाला गया।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस सत्र में क्रमशः ताडासन, वीरभद्रासन, सूर्यनमस्कार, त्रिकोणासन, सलभासन, भुजंगासन, विपरीत नौकासन, धनुरासन, नटराजासन, पवनमुक्तासन, सेतुबंधासन, नौकासन, सर्वांगासन, मत्छेन्द्रासन, पर्वतासन, भ्रामरी प्राणायाम, कपालभांति प्राणायाम, नाड़ीशोधन प्राणायाम एवम सहज ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर विनोद गुप्ता एवम परिवार, साहूजी एवम परिवार, प्रकाश नागदेव, गुन्ना राव, हिरवानी जी, डाक्टर श्रीमती ज्ञानवती अग्रवाल, अन्नपूर्णा, श्रीमती आचार्य, सहित लगभग 50 लोगो ने अपनी उपस्तिथि दर्ज़ करा कर लाभान्वित हुए।योग सत्र के अंत मे पौष्टिक स्वल्पाहार का वितरण कर समापन किया गया ।

More Stories
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अवैध रेत खनन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान तेज
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल की महक पहुंची रायपुर, महिलाओं की मेहनत को मिला सम्मान
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सिमगा क्षेत्र में विकास कार्यों का लोकार्पण किया