दुर्ग। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा गुरूवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के लगभग 200 अधिकारियों, संकुल समन्वयकों, व्यायाम शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया। इस रैली में विभाग द्वारा न केवल मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया, अपितु हेलमेट पहनकर जन-जन को यह भी संदेश दिया गया कि “जान है तो मतदान है“ हमें वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इस रैली के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि लोकसभा निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केन्द्र जरूर जाए और वाहन से जाए तो हेलमेट अथवा सीट बेल्ट जरूर लगाएं। इस रैली में यातायात विभाग (पुलिस) का योगदान सराहनीय रहा। इस रैली को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत-दुर्ग श्री अश्वनी देवांगन द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली के बाद डी.एस.पी. ट्रैफिक श्री सतीश सिंह ठाकुर द्वारा यातायात सुरक्षा शपथ एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल द्वारा मतदान करने हेतु सभी को शपथ दिलाया गया। यातायात निरीक्षक श्री आनंद शुक्ला द्वारा रैली के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त की गई।

More Stories
CG-RERA ने प्रमोटर को आबंटी के पक्ष में 6.87 लाख रुपये ब्याज भुगतान का आदेश दिया
कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक शुरू