अहिवारा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले मकानों की किस्तें रुकने से कई हितग्राही अधर में लटके हुए हैं। नई भुगतान प्रणाली लागू होने के बाद उत्पन्न समस्याओं को लेकर अहिवारा के समाजसेवक खेमचंद जैन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है।
श्री जैन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पहले आवास योजना की राशि PFMS (पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) के माध्यम से समय पर मिल जाती थी, जिससे हितग्राहियों को मकान निर्माण में कोई विशेष दिक्कत नहीं आती थी। लेकिन अब SNS/SPARSH नई भुगतान प्रणाली लागू होने के बाद कई लाभार्थियों की किस्तें अटक गई हैं, जिससे उनके घर अधूरे रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकांश हितग्राही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं और अपने सीमित संसाधनों के सहारे निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पा रहे। ऐसे में भुगतान रुकने से वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो सकते हैं।
समाजसेवक खेमचंद जैन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि गरीब परिवारों के हित को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भुगतान व्यवस्था बहाल की जाए या नई प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि किसी भी हितग्राही का घर अधूरा न रहे।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे प्रभावित हितग्राहियों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

More Stories
राज्योत्सव 2026 : वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार
सुकमा के 50 ग्रामीण पहली बार ट्रेन से गुजरात पहुंचे, राष्ट्रीय एकता परेड में हुए शामिल
प्रारूप मतदाता सूची में नाम न होने पर पूर्व मतदाता भी भर सकते हैं फॉर्म-6: भारत निर्वाचन आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण