February 4, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

सेवा और समर्पण का उत्सव—अहिवारा में रजत महोत्सव के रंग

सेवा और समर्पण का उत्सव—अहिवारा में रजत महोत्सव के रंग

      अहिवारा। आज दिनांक 03/02/2026 को अहिवारा संभाग एवं वितरण केंद्र अहिवारा के संयुक्त तत्वाधान में स्थान – मंगल भवन वार्ड 12 अहिवारा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सर्वश्री लीमन साहू जी अध्यक्ष – जनपद पंचायत, धमधा, विद्यानंद कुशवाहा जी, अध्यक्ष – नगर पालिका परिषद अहिवारा, सतीश साहू जी, विधायक प्रतिनिधि अहिवारा, श्रीमती दामिनी साहू, अध्यक्ष – सरपंच संघ, अनुज साहू जी पार्षद वार्ड 01, पुरुषोत्तम वर्मा पार्षद वार्ड 12, पवन जैन अध्यक्ष – सहकारी समिति अहिवारा, आर .के. मिश्रा सर अधीक्षण अभियंता दुर्ग, टी .एल. सहारे सर कार्यपालन अभियंता अहिवारा, विजय बंजारे सर सहायक अभियंता अहिवारा, संदीप वर्मा सर कनिष्ठ अभियंता अहिवारा एवं नगर पालिका परिषद अहिवारा के जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक एवं उपभोक्ताएं शामिल हुए। कार्यक्रम में 5 घरेलु 5 गैर घरेलु 5 कृषि 5 सोलर एवं 5 बीपीएल उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं सेवा निवृत कर्मचारी नरेश सेन (लाइन इंस्पेक्टर) को शाल एवं फल से सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया।