रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम में मुख्यमंत्री साय को आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष श्रीमती सेत बाई रामनामी, महासचिव गुला राम रामनामी सहित रामनामी संप्रदाय से जुड़े अनेक सदस्य उपस्थित थे।

More Stories
यूपीएससी प्रीलिम्स में ट्राइबल यूथ हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों की उल्लेखनीय उपलब्धि
हिंसा और अशांति के दौर में महावीर के संदेश ही मानवता का सहारा: ओम बिरला
जशपुर में खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता, प्रशासन की निगरानी से कालाबाजारी पर रोक