अहिवारा। नगर के वार्ड नंबर 2 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 30 वर्षीय भूपेंद्र कुमार सेन, पिता नरेश सेन, निवासी अहिवारा ने अपने ही घर के बाथरूम में ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 8 बजे की है, जब मृतक ने बाथरूम में जाकर ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

More Stories
युवाओं के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास की दिशा में मील का पत्थर: टंक राम वर्मा
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय